अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Updated Mon, 25 Jan 2021 04:35 AM IST
कल दिल्ली में कई जगह दिन में छाया रहा कोहरा और चलती रहीं सर्द हवाएं…
– फोटो : amar ujala
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
सार
- दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री लुढ़कर 15 डिग्री पहुंचा
- नौ सालों में 24 जनवरी को इतना कम अधिकतम तापमान नहीं रहा
- इस जनवरी माह का भी सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज हुआ
- कड़ाके की ठंड में मनेगा गणतंत्र दिवस, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने का अनुमान
- पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, में 25 जनवरी को घने कोहरे व शीत लहर का ऑरेज अलर्ट
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर रविवार को दिनभर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। घने कोहरे के कारण सफदरजंग में दृश्यता घटकर 200 मीटर और पालम में 100 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक घने से मध्यम कोहरे व शीत लहर की भविष्यवाणी की है।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, में 25 जनवरी को घने कोहरे व शीत लहर का ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है। आसमान में बादल छाए रहनेके कारण न्यूनतम तापमान बढ़ा। वहीं हवाएं उत्तर से आने वाली हवाओं जितनी ठंडी नहीं रही। सोमवार से हिमालय से शुष्क बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों में पहुंचेंगी इस कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
मौसम विभाग की मानें तो अभी सर्दी का यह सितम अगले सप्ताह तक जारी रहेगा। गणतंत्र दिवस भी कड़ाकेकी ठंड में ही मनेगा। उस दिन न्यूनतम तापमान के 5 डिग्री तक पहुंचने व कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबकि 27 व 28 डिग्री को न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इससे शीत लहर की स्थिति बनेगी। वहीं घना कोहरा भी छाया रहेगा।
वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
2020 20.2 8.2
2019 20.0 10.0
2018 17.0 7.0
2017 25.0 10.0
2016 22.0 7.0
2015 20.0 10.0
2014 20.0 11.0
2013 21.0 6.0
2012 23.0 7.0